Category Archives:  News

बड़ी खबर: उज्जैन में पकड़ा गया कुख्यात विकास दुबे, पुलिस ने रखा था 5 लाख का इनाम

Jul 08 2020

Posted By:  Sunny

पिछले कुछ दिनों से मोस्ट वांटेड चल रहे विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है | उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है | बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर से पर्ची कटाई थी, जिसके बाद उसने खुद को सरेंडर कर दिया | स्थानीय पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है |


ऐसा बताया जा रहा है कि अपने आत्मसमर्पण से पहले विकास दुबे ने स्थानीय मीडिया को अपने समर्पण की खबर दी थी | इसके बाद उसे स्थानीय पुलिस ने महाकाल थाने के पास से गिरफ्तार कर लिया गया | विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि UP पुलिस ने कर दी है | अब STF उज्जैन रवाना हो गयी है |



ऐसा भी बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने अपने समर्पण की खबर स्थानीय मीडिया को दी | जब मीडिया पहुंची तो उसने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया 'मैं विकास दुबे हूँ' | इसके तुरंत बाद ही स्थानीय पुलिस भी पहुंच गयी और उसे गिरफ्तार कर लिया | पुलिस उससे पूछताछ कर रही है |


जानकारी के लिए बता दे विकास पुरे 6 दिनों से फरार चल रहा था | उसे पकड़ने को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर थी | 7 जुलाई को पुलिस को फरीदाबाद में विकास दुबे के छिपे होने की खबर मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया था |

कैसे भागा विकास दुबे

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार मुठभेड़ की रात विकास दुबे खेत के रास्ते से भागा | शुरू में उसने 5 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की | इसके बाद पुलिस से बचते बचाते वह बिकरू से 5 km की दूरी पर स्थित शिवली पहुंच गया | वहां अपने किसी जानकार की बाइक लेकर फरार हो गया |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर